पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देश के लिए बलिदान देने वाली महिलाओं को दी गई श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साडम पश्चिमी पंचायत सचिवालय में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा, बोकारो जिला समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष शोभा देवी ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली कई महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोभा देवी ने कहा कि आज की परिस्थिति में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है, इसके लिए सभी महिलाओं को संगठित होकर लड़ने की आवश्यकता है। तभी महिलाएं सुरक्षित रहेंगी। कहा कि वर्तमान में निर्भया हत्या कांड के मामले मे केवल कोर्ट तारिख पर तारीख दे रही है। निर्भया हत्या कांड के दोषी आज भी जिंदा हैं। ऐसे दरिंदों को जल्द से जल्द सजा मिले। मौके पर पूजा सिंह, वीणा देवी, पुतुल देवी, रुबी देवी, संजू देवी, कांति देवी, मेघा देवी, अंजु देवी, रूबी खातून, सीता देवी, महजहान खातून, परनीता देवी, नमिता देवी, सुशीला देवी, चरका खातून, चमेली देवी, सुषमा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

मंचासीन अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...