चौबीस घंटे का हरिकीर्तन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न
फुसरो | फुसरो नप क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में चौबीस घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन विधिवत पूजा एवं पूर्णाहुति के साथ पुजारी संतोष मिश्रा ने कराया। यजमान के रूप में राजकशोर प्रसाद सहप|ीक मौजूद रहे। यहां फुसरो, ढ़ोरी, करगली, तीन नंबर, पुराना सुभाषनगर, जवाहर नगर आदि जगहों से आईं कीर्तन मंडलियों ने हरे राम हरे कृष्ण का स्वरबद्ध धुन गाकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।