पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट के दो आरोपी भेजे गये जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो | चास थाना पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों नीरज चौरसिया और छोटू हाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चास के रामनगर कालोनी निवासी गणेश पांडेय ने नीरज चौरसिया, राजू चौरसिया, सौरभ कुमार, तनवीर और अन्य के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए चास थाना में मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि सभी आरोपी राजू के घर के पास डीजे लगाकर अश्लील गाना बजा रहे थे। जब उसने गाना बदलने को कहा तो सभी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसकी बहन उसे बचाने आई तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की।
खबरें और भी हैं...