- Hindi News
- National
- Bokaro News Two Bike Riders Injured In Different Accidents Tehriar Given In Police Station
अलग-अलग हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए, थाने में दी तहरीर
बोकारो | चास एवं चंदनकियारी में हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चास के सोलागिडीह में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए खमारबेंदी निवासी बादल चौधरी ने कहा कि उनका पुत्र प्रदीप बाइक से टयूशन पढ़ने जा रहा था। इसी बीच सोलागिडीह तालाब के समीप अपाची बाइक संख्या जेएच 09 एजे 3234 के चालक ने लापरवाही से बाइक चलाकर धक्का मार दिया। जिससे उनका पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए नीलम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बीजीएच भेज दिया गया। वहीं गुरुवार की शाम पांच बजे चंदनकियारी के सुतरीबेड़ा में अल्टो कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक राहुल महतो जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार बोदमो निवासी राहुल अपनी बाइक से चंदनकियारी से चास की ओर जा रहा था। इसी बीच सुतरीबेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। थाने में शिकायत की गई है।