सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
बेरमो/फुसरो | बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो-चंद्रपुरा मुख्य मार्ग के सिंह नगर में सड़क किनारे बने गार्डवाल से टकराकर चार पहिया वाहन संख्या जेएच 10 बीजी 9627 दुर्घटनाग्रस्त गया। घटना में वाहन में बैठे बोकारो थर्मल सीआईएसएफ कैंप निवासी आरपी सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सौरभ बनर्जी और शारदा कॉलोनी सीआईएसएफ कैंप निवासी मो. अफरोज आलम के 18 वर्षीय पुत्र मो. आसिफ रजा घायल हो गए। जबकि एक किशोर विवेक कुमार बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया।