मंदिर की सोलर लाइट बैटरी चुराते दो धराए
नावाडीह | स्थानीय पंच मंदिर परिसर में शुक्रवार को दिन-दहाड़े सोलर लाइट की बैटरी चुराते दो बदमाशों को पकड़कर ग्रामीणों ने नावाडीह थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही बैटरी और एक बिना नंबर की पल्सर बाइक भी सौपा दी गई। जानकारी के अनुसार भेंडरा निवासी राहुल रविदास और पवन रविदास दो युवक एक पल्सर बाइक से नावाडीह पंच मंदिर के पास आए और मौके तोड़कर वहां लगी सोलर लाइट की बैटरी उतार ली। इस बीच कुछ ग्रामीणों को उनकी हरकत पर संदेह हुआ। शोर मचाने पर वे लोग बाइक से भागने की कोशिश करने लगे। तभी लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस उन दोनों युवकों को बैटरी और बाइक सहित थाने ले गई।