दो चोर धराए, चाेरी की 5 बाइक पुलिस ने की बरामद
हरला थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों राजीव हंसदा और अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की है। यह जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन ने कहा कि दोनों बाइक चोर मौज-मस्ती के लिए बाइक की चोरी करते थे और गाड़ी में कुछ खराबी होने या तेल खत्म हो जाने पर उसे कहीं भी छोड़कर दूसरी बाइक चुराने में लग जाते थे। उन्होने कहा कि हरला थाना क्षेत्र में बाइक चोरी में आई तेजी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरला पुलिस ने चोरों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एक टीम गठित की। तो टीम ने इनको गिरफ्तार किया। चोरों ने चोरी की बात स्वीकार की है।
इन वाहनाें की हुई बरामदगी
हरला थाना पुलिस ने धरे गए चाेराें की निशानदेही पर चाेरी की स्कूटी संख्या जेएच 09एजी 8432, पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 09 एस 5531, हीरो होंडा सीडी बाइक संख्या जेएच 09 एल 6796, पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 09 एन 7992 तथा पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 09 एके 2855 बरामद किया है। छापेमारी में हरला थाना प्रभारी जय गोविंद गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर राम, पीएसआई बाबूलाल बेदिया, कन्हैया राम, आनंद करमाली, दुर्गा सोरेन और निखिल आनंद आदि रहे।
गिरफ्तार बाइक चोर के साथ डीएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी।