असंतुलित बाइक पुलिया से टकराई, चार लोग घायल
ललपनिया | ललपनिया थाना क्षेत्र छरछरिया झरना के पास बाइक असंतुलित होकर पुलिया में टकरा गई। इससे बाइक पर सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। सियारी निवासी नवीन बेसरा, मनोज किस्कू, लालचंद मांझी और सागर किस्कू, सभी एक ही बाइक से ललपनिया से वापस घर सियारी जा रहे थे। इसी क्रम में वे हादसे का शिकार हो गए।