पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत की अनेकता के बीच एकता का कराया बाेध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजुलिया के सीधाबाद में एमजेएम पब्लिक स्कूल के नए विद्यालय कैंपस के उद्धाटन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें ने लाेगाें का मन माेह लिया। स्कूल के सीनियर ग्रुप के बच्चों ने मंच पर अपने नृत्य में झारखंडी संस्कृति की झलक दिखायी तो दूसरे ग्रुप के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अखंड भारत की विविधता के बीच एकता का बोध कराया। इस दौरान बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को शिक्षा का महत्व तो बताया ही, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाअाे, स्वच्छता के प्रति सजग रहने समेत समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर अच्छाइयों को अपनाने का संदेश दिया। इसके पूर्व नए कैंपस का उद्धाटन विधायक अमर बाउरी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया। वक्ताओं ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

नृत्य करतीं स्कूली बच्चियां।
खबरें और भी हैं...