नयामोड़ में चला वाहन जांच अभियान
बोकारो | शहर के नयामोड़ बिरसा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोनु टुडू ने बताया कि शहर की विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत कई वाहन चालकों का चालान काटा गया एवं उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।