- Hindi News
- National
- Bokaro News Vendors Will Not Be Able To Participate In E Tendering Process Without Digital Signature
डिजिटल सिग्नेचर के बिना ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे वेंडर
डिजिटल सिग्नेचर के बिना बीएसएल की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में वेंडर शामिल नहीं हो सकेंगे। ई-टेंडरिंग एसआरएम सिस्टम में एन्क्रिप्शन सहित डिजिटल सिग्नेचर काे अनिवार्य कर सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने क्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्ठा और भरोसे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसकी शुरुआत अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) वीके पांडेय ने पिछले दिनों पहला डिजिटल हस्ताक्षरित टेंडर इन्क्वायरी निर्गत कर की थी। उल्लेखनीय है कि सेल में सबसे पहले बोकारो स्टील प्लांट ने बेहतर सुरक्षा मानकों को प्राप्त करने के लिए उच्च स्तरीय डिजिटल सिग्नेचर, यानी क्लास-थ्री विथ एन्क्रिप्शन की अनिवार्यता का प्रावधान लागू किया है। इस प्रावधान से न सिर्फ बीएसएल द्वारा निर्गत टेंडर की निष्ठा और सत्यता स्थापित होगी, बल्कि वेंडरों से इन्क्वायरी रिस्पांस की गोपनीयता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी यह कदम अति महत्वपूर्ण साबित होगा। उप महाप्रबंधक (ईआरपी)संगीता सिन्हा के नेतृत्व में ईआरपी के सहायक महाप्रबंधक ललित मोहन, नरेन्द्र कुमार, वरीय प्रबंधक शक्ति कुमार और कनीय अधिकारी रंचक कुमार पांडेय का ईआरपी एसआरएम सिस्टम में इन नए प्रावधानों को विकसित करने में योगदान रहा।
सिस्टम को विकसित करने वाली टीम।
जनवरी में ही सभी वेंडर्स को दी गई है सूचना
ईडी (सामग्री प्रबंधन) वीके पांडेय, सीजीएम (सामग्री प्रबंधन) वीके चौधरी, महाप्रबंधक प्रभारी (सी एंड आईटी) प्रमोद कुमार तथा महाप्रबंधक (सी एंड आईटी- ईआरपी) अमरेश कुमार सिन्हा ने इस उपलब्धि के लिए ईआरपी की टीम को बधाई दी। सभी एसआरएम वेंडर्स को जल्द एसआरएम पोर्टल पर अपने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट की प्रामाणिकता को दर्ज करना है।