पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Water Logging Temperature Also Dropped In Many Places After Rain

बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव, तापमान भी गिरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में शनिवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में सात डिग्री गिरावट आई। घने बादलों के कारण दोपहर में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई थी। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के कारण बिजली भी काट दी गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर ठंड का भी अहसास दिलाया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में सात एमएम बारिश हुई। इसके लिए रांची के मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। जिले में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं बारिश होने के बाद चास नगर निगम सहित बोकारो के कई स्थानाें पर जल जमाव हो गया। जल जमाव के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी यहां बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी होगी।

सिटी सेंटर में बारिश से बच्चे को बचाकर ले जाती महिला।
खबरें और भी हैं...