पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार दिन पर एक घंटे के लिए होती है जलापूर्ति, बूंद-बूंद को मशक्कत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की बोकारो कोलियरी अंतर्गत फ्राइडे बाजार स्थित न्यू डबल स्टोरी में पेयजल की समस्या काफी गंभीर हो गई है। यहां सीसीएल की व्यवस्था के अलावे कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे आसानी से समस्या का समाधान हो सके। यहां पानी के इंतजार में घंटों महिलाएं खड़ीं रहती हैं। चार दिन के अंतराल पर पानी की सप्लाई होती है, वह भी असमय। अगर पानी आता भी है तो काफी उलझन और परेशानी के बाद एक-दो डेगची पानी उन्हें नसीब हो पाता है। यानी बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को भारी मशक्कत हो रही है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सरस्वती देवी सहित लीलू देवी, भादो देवी, सारणी देवी, बबीता देवी, वीरन देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी, तुम्बिया देवी, उमा आदि महिलाओं ने बताया कि 4-4 दिन के बाद मात्र एक घंटा के लिए ही पानी खुलता है। उसमें भी समय सीमा निर्धारित नहीं है। कभी रात में तो दिन के किसी भी समय पानी खुल जाता है। लाइन लगने को लेकर बराबर महिलाओं में आपसी उलझन और नोकझोंक होती ही रहती है।

अवैध कनेक्शन से होती है परेशानी

इस संबंध में जलापूर्ति विभाग के कुछ लोगों का कहना है कि करगली फिल्टर प्लांट से पानी खुलने के लगभग 2 से 3 घंटे के बाद ही यहां पानी पहुंचता है। पानी सीधे डीवीसी बेरमो, चलकरी जाता है। इसके बाद से मुख्य पाइप का पानी कई जगहों पर लोगों ने खुद कनेक्शन कर ले रखा है। इस अवैध कनेक्शन के कारण पानी की समस्या से हो रही है। इस परेशानी से विभाग भी जूझ रहा है। कहा कि उन्हें सिर्फ एक ही जगह पानी नहीं देना है, बल्कि बोकारो कोलियरी की आवासीय कॉलोनी लगभग छह पंचायतों में बसी हुई है। सभी कॉलोनियों में पानी देना है। सप्लाई पानी को आसान करने के लिए प्रबंधन ने लगभग सभी कॉलोनियों में डीप बोरिंग की व्यवस्था की है।

पानी के लिए अपनी बारी का इंजतार करतीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...