पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूखल की मौत को विस में उठाएंगे : विनोद सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसमार | जिले के कसमार प्रखंड के करमा सिंहपुर गांव में भूखल घासी के आश्रितों से मिलने बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह पहंुचे। विधायक को उसके परिजनों ने बताया कि घर में खाने के लिए कोई अनाज नहीं था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। विधायक ने कहा कि सरकार चाहे जिस किसी की हो। राज्य के नौकरशाहों का न तो व्यवहार बदला है। न ही काम करने का तरीका। हर मौत को सरकार झूठलाती रही है। भूखल की मौत को भी झूठला देगी। मृतक की प|ी रेखा घासी ने बताया कि मृत्यु के समय उसके घर में न बर्तन था और न ही खाने के लिए अनाज का एक दाना। साथ ही राशन लेने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग का राशन कार्ड। विधायक ने कहा कि इस मामले को विधानसभा के चालू सत्र में उठाएंगे। ताकि राज्य के अधिकारियों के लापरवाही सामने आ सके। मौके पर माले जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर, परमेश्वर महतो आदि रहे।
खबरें और भी हैं...