पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काउंसिल को मजबूत बनाएंगे: बृज किशोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल इंडिया एससीए एसटी व ओबीसी को-ऑर्डिनेशन काउंसिल की बैठक शनिवार को सीसीएल के करगली रेस्ट हाउस में हुई। बैठक के प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर पासवान व प्रदेश के संगठन मंत्री राकेश राम मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष सह सीसीएल जोनल महासचिव पासवान व प्रदेश के संगठन मंत्री राम ने कहा कि महाप्रबंधक बीएंडके व कथारा से कर्मचारियों को मैन पावर बजट में पोस्ट मंगाकर प्रमोशन देने पर चर्चा की गई है। साथ ही रॉन्ग डिग्नेशन में काम कराने पर प्रमोशन देने पर भी चर्चा की गई है। कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सीसीएल एवं फुसरो नगर परिषद सफाई कर्मियों को मास्क, गलप्स, जूता उपलब्ध करवाई जाए। कहा कि आयोग की ओर से आदेश है कि सफाई कर्मचारी को विभागों में चपरासी या पियून बनाया जाए, मगर प्रबंधन जातीय भेदभाव को कर रहा है।

बैठक में उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...