महिला ने तीन लोगों पर जड़ा मारपीट का आरोप
बोकारो | बालीडीह थाना इलाके के सिजुआ गांव की रहने वाली आरजू बेगम ने तीन लोगों पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने कहा है कि वह घर में अकेली थी। इस बीच गांव के रहनेवाले अब्दुल रहीम, अब्दुल वकील और आला बाबू जबरन अा गए और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर िनकल गए।