पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gomiya News Women Have Reached The Heights Of Assam After Coming Out Of The Veil Mahato

घूंघट से निकलकर आसमां की ऊंचाइयों तक पहुंची हैं महिलाएं : महतो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया | तेजस्विनी परियोजना, गोमिया प्रखंड की ओर से पंचायत भवन हजारी पटवा बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें क्लस्टर को-आर्डिनेटर शत्रुघ्न महतो, आशा कुमारी, पंकज पासवान, महावीर रविदास, फील्ड को-आर्डिनेटर प्रीति कुमारी, प्रियंका वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि पहले महिलाएं घूंघट में रहती थीं। अब वह पुरुषों से कम नहीं है। उनके बराबर खड़ी हैं। जब जिम्मेदारी का बोझ पड़ा तो ऑटो रिक्शा, ट्रक और ट्रेन, हवाई, जहाज भी चलाने लगीं। यानी महिलाएं आज घूंघट से निकलकर आसमां की ऊंचाइयों तक पहुंच गई हैं। आज सभी क्षेत्रों में वे जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।
खबरें और भी हैं...