- Hindi News
- National
- Bokaro News Women Made Aware On Nutrition Fortnight In Kolbandi Panchayat
कोलबेंदी पंचायत में पोषण पखवाड़ा पर महिलाओं को किया गया जागरूक
कोलबेंदी पंचायत की आंगनबाड़ी कर्मियों ने देव टोला में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में देव टोला, काठबाजरा, मुस्लिम टोला, दास टोला, मामरकुदर, चरियाटांड़, हरिलागोड़ा, तियाड़ा आदि की सेविका और सहायिका के अलावा ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सेविकाओं ने बताया कि सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण जागरूकता के लिए 8 मार्च से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 8 मार्च को जिला एवं परियोजना स्तर पर पोषण पखवाड़ा की शुरूआत की गई है। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर गर्भवती और धात्री महिलाओं के अलावा किशोरियों को कुपोषण दूर करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण आवश्यकता पर जागरूकता, गर्भावस्था देखभाल एवं जन्म के दो वर्ष के दौरान स्तनपान एवं सही समय पर ऊपरी आहार एवं उसकी निरंतरता, एनिमिया या शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन सेवन एवं खाद्य विविधता, बच्चों की शारीरिक वृद्धि पर निगरानी, किशोरी शिक्षा, पोषण, शिक्षा का अधिकार, सही उम्र में विवाह, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता की जानकारी दी गई।
पोषण पखवाड़ा में शामिल सेविकाएं और महिलाएं।