पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हक को ले जागरूक हों महिलाएं : उज्जवल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड विजन इंडिया एडीपी बोकारो की ओर से सेक्टर-12 बिरसा बासा गांव के फुटबाॅल मैदान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सेक्टर-12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उज्जवल कुमार साह, सामाजिक कार्यकर्ता योगो पूर्ती, अधिवक्ता रंजीत गिरि, मजदूर नेता राज कुमार गोरांई, रेंगो बिरुआ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रबंधक बसंत बालमुचू ने समारोह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सेक्टर-12 थाना प्रभारी ने कहा कि हर बच्चों की माता को बच्चों के पोषण का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सरकार की ओर से भी पोषण को लेकर कई प्रकार की सुविधाएं आंगनबाड़ी की ओर से दी जाती हैं। उसका लाभ उठाना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरुक रहना चाहिए। कानून में महिलाओं को कई अधिकार मिले हुए हैं, लेकिन कानून से समाज नहीं बदल सकता है। अधिवक्ता रंजीत गिरि ने कहा कि अब महिलाएं अपने अधिकाराें को लेकर जागरुक हो रही हैं, बदलाव आज समाज में दिखने लगा है। महिलाओं को समाज में जो सम्मान पहले मिल जाना चाहिए था, वह अब मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता योगो पूर्ति, मजदूर नेता राज कुमार गोरांई ने भी अपने विचारों को रखा। मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता झा, सीडब्ल्यूसी की प्रीति कुमारी, झरिलाल पात्रा, राहुल बसु, विजय बेक, ओम प्रकाश खलखो, गोविन्द कुमार पात्रा, सीमा देवी, कुनी जोजो सहित ग्रामीण मौजूद थे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत बिरसा बासा ग्रामीणों ने आदिवासी परांपरानुसार स्वागत नृत्य कर किया।

महिलाअाें के बनाए गए खाद्य पदार्थ रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में महिलाओं के बनाए गए खाद्य पदार्थाें के स्टाॅल लगाए गए थे, जाे आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सेव वाटर नाटक का मंचन कर लोगों से पानी बचाने की अपील की। गांव की सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयं सेवकों, सर्वश्रेष्ठ किशोरी, सर्वश्रेष्ठ माताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पोषक जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना रवाना किया। समारोह में विभिन्न गांव से आए सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

समारोह में मौजूद विभिन्न गांवों से आयी महिलाएं।

पारंपरिक नृत्य से अतिथियाें का स्वागत करतीं आदिवासी युवतियां।
खबरें और भी हैं...