पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेतन भुगतान को ले कर्मियों ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया प्रखंड कर्मियों ने प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल को पत्र लिखकर पंचायत सचिव, जनसेवक सहित अन्य कर्मचारियों ने पिछले तीन माह के बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रखंड कर्मियों ने बताया कि तत्कालीन बीडीओ का स्थानांतरण हो जाने और सीओ ओम प्रकाश मंडल को वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण प्रखंड के कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रखंड कर्मी उपेंद्र प्रसाद, मदन रजक, उपेंद्र कुमार, रूपलाल, बसंती देवी, संदीप कुमार झा, लीलू महतो, शंकर पासवान, मनोज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते तीन माह का वेतन भुगतान नहीं होने से उन्हें गृहस्थी चलाने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि बच्चों का स्कूल फीस, घर का राशन आदि में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा इतना ही नहीं, होली पर भी उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने जल्द वेतन भुगतान की मांग की। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल ने पूछे जाने पर बताया कि आगामी तीन-चार दिन के अंदर वेतन भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रियाएं सुलझा ली जाएंगीं। इसके लिए प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं...