पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Workers Should Adopt Behavior Based Safety For Accident Free Production Rautela

दुर्घटना रहित उत्पादन के लिए व्यवहार आधारित सुरक्षा अपनाएं कर्मी : रौतेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को बीएसएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में व्यवहार आधारित सुरक्षा (बीबीएस) पर आब्जर्वर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा एवं अग्नि शमन सेवाएं) आनंद रौतेला ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा करते हुए व्यवहार आधारित सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यवहार आधारित सुरक्षा एक प्रक्रिया है, जो कर्मियों के कार्यस्थल के समग्र सुरक्षा को सुरक्षा ऑब्जरवेशन के माध्यम से सूचित करना है। उन्होंने कहा कि बीबीएस का उद्देश्य कर्मियों का ध्यान अपने और अपने साथियों के दैनिक सुरक्षा व्यवहार पर केंद्रित करना है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता जीतेंद्र जायसवाल ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को बीबीएस आब्जर्वर के काम करने एवं आब्जर्वर कार्ड भरने के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में प्रबंधक (सुरक्षा) शुकदेव महतो ने प्रतिभागियों को आन लाइन पर्यवेक्षक कार्ड भरने के तरीकों के बारे में बताया तथा नीयरमिस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक (सुरक्षा) एएस प्रसाद ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य।
खबरें और भी हैं...