पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Workers Will Go From Village To Village To Make Congress Member Rameshwar

गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता लाेगाें काे बनाएं कांग्रेस का सदस्य : रामेश्वर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार काे महावीर चौक चास में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सदस्यता अभियान की शुरुअात की। कार्यक्रम की शुरुअात झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया। साथ में बादल पत्रलेख मंत्री झारखंड सरकार भी उपस्थित हुए। मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हम लोगों को अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाना है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह अाैर विश्वास बढ़ा है। लोग कांग्रेस पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी का सदस्य बन रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि हम लोग बोकारो में सदस्यता अभियान की शुरुअात कर रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सदस्य बनाएं अाैर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करें। झारखंड की जनता ने जिस उम्मीद के साथ महा गठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग किया है उस पर सरकार खरी उतरेगी। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कार्यकर्ता सबसे पहले अपने घरों के लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाएं। फिर अगल-बगल अाैर पड़ोस में तब जाकर गांव के सभी लोगों को सदस्य बनाएं। आज जो भी योजनाएं गरीबों के लिए चल रही हैं यह सभी महा गठबंधन की सरकार की अाेर से शुरू की गई हैं। केंद्र सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। झारखंड की सरकार अपने सारे वादे पूरा करेगी तथा गरीब किसान एवं अन्य लोगों के हितों में काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया। मौके पर प्रदेश से आए हुए आलोक कुमार दुबे, अजय नाथ सहदेव, कमलेश महतो, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, शहजादा अनवर, धनबाद जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, गिरिडीह जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, , मनोज राय, जुबील अहमद, जवाहरलाल महथा, डॉ. परिंदा सिंह, वाहिद खान रहे।

सदस्यता फार्म सौंपते मंत्री रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख।
खबरें और भी हैं...