- Hindi News
- National
- Uparghat News Worshiping Gayatri Mantra Brings Desired Results Dhaneshwar Mahato
गायत्री मंत्र की साधना से मनोवांछित फल की होती है प्राप्ति : धनेश्वर महतो
नावाडीह प्रखंड अंतर्गत गायत्री प्रज्ञा पीठ शांतिवन भलमारा में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से चलाए जा रहे साधना आंदोलन के तहत 40 दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। साधकों की अाेर से नावाडीह क्षेत्र अंतर्गत भलमारा, नावाडीह, तेलो, घुजूडीह, सुरही, पोटसो, भवानी ऊपरघाट क्षेत्र के पलामू, हरलाडीह, गोनियाटो, बनकटवा, नारायणपुर आदि गांव से लगभग सैकड़ों से अधिक साधकों ने यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। यह अनुष्ठान बसंत पंचमी से शुरू हुआ था, जो फाल्गुन पूर्णिमा को संपन्न हुआ। इस दौरान साधकों ने गायत्री महामंत्र का जप किया। प्रत्येक साधक ने सवा लाख गायत्री मंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने कहा कि गायत्री मंत्र की साधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। एक बार गायत्री मंत्र के उच्चारण से शरीर और मन, दोनों ही प्रभावित होता है। वहीं गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से मानव शरीर में 24 शक्ति केंद्र जागृत होते हैं। मन के दोष दुर्गुण समाप्त होकर मन पवित्र हो जाता है और सकारात्मक चिंतन उत्पन्न होने लगते हैं।
अनुष्ठान के समापन पर गायत्री परिवार के प्रतिनिधि कैलाश महतो, डॉ. धीरज कुमार, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, हरि महतो, ताराचंद महतो, भवानी महतो, घनश्याम महतो, नेमचंद महतो, करमचंद महतो, नारायण महतो, सुरेश नायक, लखन नायक, रामकिशुन महतो, सरस्वती दीदी, गुड़िया कुमारी, हेमंत कुमारी, सुमित्रा दीदी आदि समेत गायत्री परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा वातावरण मां गायत्री की जयकार से गूंजता रहा।
यज्ञ अनुष्ठान में उपस्थित गायत्री परिवार के परिजन।