- Hindi News
- National
- Bokaro News You Can Grow In Life Only By Tilting The Head In The Feet Of The Mother Minister
मां के चरणाें में शीश झुकाकर ही जीवन में बढ़ सकते हैं अागे : मंत्री
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्याय सदन बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के साथ उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन, उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह भी रहे। इस दौरान सदर अस्पताल अस्पताल में सर्वाधिक मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक डॉ.पिंकी पॉल और सर्वाधिक स्त्रियों की जांच करने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अनामिका को मंत्री ने मोमेंटों, प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य महिलाओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्याय सदन बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि प्यार, सहनशीलता की सागर मां के चरणाें में शीश झुकाकर ही हम अागे बढ़ सकते हैं। नारी ने ही परिवार एवं समाज को सहनशीलता से आगे बढ़ाया है। सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा कि बेटा अगर माता पिता की संपत्ति बांटने या लेने के लिए मजबूर करता है तो बेटी ही उनके सुख दुःख में सहभागी बनती हैं। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि आज की नारी को अपनी सोच, मेहनत से खुद की पहचान बनानी है। सरकार नारी उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। योजनाओं का लाभ लें, अपने को घर के अंदर तक सीमित न रखें। यहां झारखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण के तहत निबंधित लाभुकों को धोती, साड़ी, शर्ट पैंट का कपड़ा देने की बोकारो में शुरूआत हुई। श्रम अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने लाभुकों के बीच साड़ी बंटवायी। 3472 सखी मंडलों को क्रेडिट लिंकेज की राशि कुल 49 करोड़ तीस लाख रुपये का चेक भी मंत्री ने दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
डॉ. पिंकी पॉल को सम्मानित करते मंत्री।