अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से युवक हुआ घायल
भंडारीदह | चंद्रपुरा-फुसरो मुख्य सड़क मार्ग राजाबेड़ा क्रशर के समीप बाइक सवार रिशव राहुल एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। रिशव राहुल का दाहिना पैर टूट गया और माथे में गहरी चोट लगी। बताया जाता है कि रिशव राहुल अपनी बाइक (जेएच 09 एएफ 7161) से फुसरो की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने अपना संतुलन खोते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का पूरा अगला हिस्सा पहिया समेत टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजीएच रेफर कर दिया गया।