पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News 11 Police Officers Honored For Doing Good Work In Seraikela District

सरायकेला जिले में बेहतर कार्य करने वाले 11 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरवरी माह में बेहतर व सराहनीय कार्य करने वाले जिले के एएसपी राकेश रंजन समेत 11 पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस शनिवार को क्राइम मीटिंग के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र पाने वालो में एसडीपीओ राकेश रंजन, अभियान एएसपी पुरुषोत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल धीरेन्द्र बंका, पुनि सह गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी, सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, खरसावां थाना प्रभारी सनोज चौधरी, दलभंगा ओपी प्रभारी मनोहर कुमार,सीनी ओपी प्रभारी रजत कुमार, कपाली ओपी प्रभारी प्रकाश रजक,नीमडीह थाना प्रभारी अर्जुन उरांव व संपति परिचारी दिलीप पासवान शामिल है। वहीं दूसरी ओर, जिला समाहरणालय में एसपी कार्तिक एस ने सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया। एसपी ने बताया कि फरवरी मांह में अलग-अलग कांड के कूल 94 अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेजा गया है। जिसमें 64 अभियुक्त, 22 वारंटी, तीन स्थाई वारंटी, पांच फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 11 अभियुक्तों को संवेदनशील घटना के मामले में गिरफ्तार किये गये हैं।

चौधरी, दलभंगा ओपी प्रभारी मनोहर कुमार,सीनी ओपी प्रभारी रजत कुमार, कपाली ओपी प्रभारी प्रकाश रजक,नीमडीह थाना प्रभारी अर्जुन उरांव व संपति परिचारी दिलीप पासवान शामिल है। वहीं दूसरी ओर, जिला समाहरणालय में एसपी कार्तिक एस ने सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया। एसपी ने बताया कि फरवरी मांह में अलग-अलग कांड के कूल 94 अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेजा गया है। जिसमें 64 अभियुक्त, 22 वारंटी, तीन स्थाई वारंटी, पांच फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 11 अभियुक्तों को संवेदनशील घटना के मामले में गिरफ्तार किये गये हैं।

बेहतर कार्य के लिए सम्मानित 11 पुलिस पदाधिकारी व अन्य।
खबरें और भी हैं...