- Hindi News
- National
- Anandpur News 150 Disconnected Connection Due To Non Payment Of Electricity
बिजली भुगतान नहीं करने के कारण 150 का कटा कनेक्शन
चक्रधरपुर |चक्रधरपुर विद्युत आपूर्ति विभाग की ओर से मार्च 31 तक दो करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से अब तक लगभग 70 लाख रुपए की वसूली किया गया है। बाकी राशि भुगतान को लगातार शहर में अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी शहर के विभिन्न इलाके में बकायेदारों के यहां वसूली किया गया। जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 150 बिजली उपभोक्ताओं का भुगतान नहीं करने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। बताया जाता है कि 5 हजार रुपए से अधिक बकाया बिजली बिल का कनेक्शन काटा जा रहा है। जिसको लेकर दर्जनों कर्मचारी प्रत्येक दिन विभिन्न मोहल्ला में घूम घूम कर बकाया बिजली बिल भुगतान कराने को लेकर कार्य कर रहे हैं। टीम में विभाग के कर्मचारी संजय यादव, अनुलाल मांझी, बदल प्रकाश, राहुल राव, मोइनुद्दीन अंसारी, मिराज, कयामुद्दीन, गणेश, वशिष्ट प्रधान, चरण प्रधान आदि हैं।