- Hindi News
- National
- Anandpur News 150 People Of 55 Families Returned To Self Religion At Holikotsav Camp Welcomed With New Clothes
होलिकोत्सव शिविर में 55 परिवार के 150 लोगों ने किया स्वधर्म में वापसी, नए वस्त्र देकर किया स्वागत
आनंदपुर| रविवार को होलिकोत्सव शिविर के दौरान विश्व कल्याण आश्रम के काली कोकिला संगम घाट तट पर ब्रह्मचारी सच्चित स्वरूप, ब्रह्मचारी म ज्योतिषपीठ आचार्य रविशंकर शास्त्री, आचार्य ब्यास जी एंव ओम शर्मा के द्वारा मनोहरपुर एंव आनंदपुर के घाघरा, तुमसाई, इचापीढ़, रुंंगीकोचा, बमड़ी, जोडोबाड़ी, होंतोप्पा एंव गुड़गांव के 55 परिवारों में लगभग 150 सदस्यों को विधिवत् स्वधर्म में वापसी कराया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को शुद्धिकरण हेतु तुलसी पत्ता संयुक्त गंगा जल का छिड़काव किया गया। इसके तत्पश्चात पुरुष महिला, एंव बच्चों को चंदन का टिका लगाने के साथ साथ मोली सूता बांधकर मंत्रोचारण किया गया। वही सभी को नए वस्त्र भी भेंट की गई। महेश खत्री, कल्पना साहू, गीता महतो, संगीता महतो, बहुरन सिंह, विमला देवी, सोनमती देवी, नंदकिशोर सिंह ने लोगों को स्वधर्म में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाया। सभी लोगों को जगतगुरु शंकराचार्य अस्पताल से पद यात्रा करते हुए काली कोकिला संगम घाट तक पहुंचाया।