पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News 162 Days After Villager39s Murder Three Accused Arrested And Sent To Jail

ग्रामीण की हत्या के 162 दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

29 सितंबर 2019 को टोकलो थाना के चारमोड़ मैदान में आजसू पार्टी का नौ दिवसीय नि:शुल्क पंचायत प्रतिभा फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल हुआ था। इसी दिन महुलपानी टोला जानुमपी के निवासी बुधन गागराई के पुत्र हरिश गागराई की हत्या कर टेपेडिपा गांव के डुमरीपदा नाला में हत्या कर शव को फैंक दिया था। जिसके दो दिन बाद शव बरामद हुआ था।

हत्या के 162 दिन बाद टोकलो पुलिस ने हत्या के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया।

हत्या के आरोपी महुलपानी टोला के जानुमपी निवासी सिदयु सोय(51), प्रधान सोय (53) और बेरगा गागराई (45) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हरिश गागराई फुटबॉल मैच का फाईनल देखने चार मोड़
मैदान पहुंचा था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम कर रेलवे अस्पताल के शीतगृह में शव को रखा गया था। पहचान के बाद पुलिस शव को परिजन को सौंपा था। जिसके बाद से ही हत्यारों की तलाश में टोकलो पुलिस जुट गई थी।

29 सितंबर 2019 का मामला, आरोपियों ने टेपेडिपा गांव के डुमरीपदा नाला में हत्या कर शव को फेंक दिया था

पुलिस ने खुलासे में यह बताया...

पुलिस ने बताया कि 2 अक्तूबर 2019 को टोकलो थाना अंतर्गत टेपेडिपा गांव से एक किलोमीटर पूर्व दिशा में डुमरीपदा नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया था। इस संबंध में टोकलो थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आसपास में ग्रामीणों और मुंडा को इस संबंध में जानकारी दी गई। जिसके कारण हरीश गागराई (पिता बुधन गागराई) महुलपानी टोला जानुमपी थाना चक्रधरपुर के रुप में पहचान हुई थी। वहीं परिजनों द्वारा मृतक के शव की पहचान भी कर ली गई। कांड के अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के संदिग्ध सिदयु सोय से पूछताछ किया गया। उनके द्वारा 29 सितंबर 2019 को रात्रि 10 बजे हरीश गागराई की हत्या कर डुमरीपदा नाला में फेंकने की बात स्वीकार की गई। सिदयु सोय ने बताया कि उनके द्वारा हरिश गागराई को सर में भुजाली से वार किया गया। मृतक को प्रधान सोय और बेरगा गागराई के सहयोग से डुमरीपदा नाला ले जाया गया। लेकिन हरिश गागराई की उस नाला के पास सांस चलने कारण उसके कपड़ा को ही रस्सी बना कर गला कस कर हत्या कर दिया गया। इस मामले में तीनों ने संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या के 162 दिन बाद तीनों को पुलिस न्यायिक हिरासत चाईबासा जेल भेज दिया है। हत्यारों को जेल भेजने में टोकलो थाना प्रभारी की सराहनीय योगदान रहा है।

हिरासत में तीनों आरोपी
खबरें और भी हैं...