- Hindi News
- National
- Chaibasa News 19 Dismally Of Ground Found For Cremation Near Barajamada Bus Stand
बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास श्मशान के लिए मिली 1.9 डिसमिल जमीन
भारत सरकार के संयुक्त सचिव समीर कुमार ने खूंटपानी प्रखंड के पाण्ड्राशाली पंचायत के ग्राम मटकोबेड़ा शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संयुक्त सचिव के द्वारा उक्त शौचालयों की गुणवत्ता देखी अाैर कुछ लाभुकों के शौचालयों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। लाभुकों को शौचालयों के उपयोग को निरंतर बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। संयुक्त सचिव ने इसके बाद डीसी अरवा राजकमल से शिष्टाचार मुलाकात की गई। डीसी से कहा कि बाकी बचे हुए शौचालयों का गुणवत्तापूर्वक निर्माण जल्द से जल्द करने की बात कही गई। संयुक्त सचिव के साथ क्षेत्र भ्रमण में जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रभु दयाल मंडल, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, जिला समन्वयक अादि थे। इस दाैरान गांव पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत भव्य तरीके से िकया गया ।
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने खूंटपानी में शौचालय निर्माण की गुणवत्ता की जांच की
बड़ाजामदा पंचायत के भट्टीसाई के समीप 70 डिसमिल जमीन पर बस स्टैंड बनाने की परेशानी दूर, अमीन ने एसडीओ के आदेश पर किया सीमांकन
भास्कर न्यूज | नोवामुंडी
बड़ाजामदा पंचायत के भट्टीसाई के समीप 70 डिसमिल जमीन पर बस स्टैंड बनाने की परेशानी काे दूर कर दी गयी है। इस जमीन के लिये श्मशान के लिए 1.9 डिसमिल जमीन का सीमांकन कर दिया गया है। श्मशान काे लेकर डीसी से शिकायत की गयी थी। जिसके बाद जगन्नाथपुर एसडीओ से सीमांकन के लिए 14 मार्च को समय तय किया गया था।
नोवामुंडी अंचल कार्यालय के अमीन भगत ने शनिवार को बस स्टैंड और श्मशान के लिए जमीन सीमांकन कर दी है। बताया कि 20 मार्च को भट्टीसाई के सरना देवस्थल की जमीन भी सीमांकन के लिए समय निर्धारित की गई है। बताया कि सरना देवस्थल भी अतिक्रमण कर जद में है। इस पर मानकी कृष्ण चातोंबा ने बताया कि परती जमीन की सीमांकन कर ली गई है। स्थानीय लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए बस स्टैंड और श्मशान के लिए अलग अलग जगह निकाल दी गई है। अगले 20 मार्च को सरना देवस्थल की जमीन सीमांकन के लिए समय तय की गई है। सीमांकन के दौरान मानकी कृष्णा चातोंबा,मुखिया राजा तिर्की, झामुमो नेता अशोक दास, प्रशांत चांपिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शाैचालय निर्माण कार्य को देखते संयुक्त सचिव व मौके पर मौजूद ग्रामीण।
बस स्टैंड शमशान विवाद का सीमांकन कर निपटारा करते अमीन व अन्य।