पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News 20 Road Accidents Treatment Of 25 Injured In Sadar Hospital Within 48 Hours

48 घंटे के अंदर 20 सड़क हादसे, 25 घायलों का सदर अस्पताल मंे चल रहा इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली के दाैरान नशा का काराेबार भी चरम पर रहा। जिसका साइड इफेक्ट हाेली के दाे दिनाें में देखने काे िमला। दाे दिनाें की हाेली में करीबन 20 सड़क अलग-अलग राेड एक्सीडेंट हुये, जिसमें 25 घायल सदर अस्पताल में भरती किये गये। इस दाैरान घायलाें काे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 108 की एंबुलेंस दिनरात दाैड़ती रही। 9 व 10 मार्च काे अस्पताल परिसर घायलाें की सेवा में लगा रहा। ज्यादातर बाइक एक्सीडेंट थे। इनमें से कुछ घायलाें की गंभीर स्थिति काे देखते हुए उचित इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया ताे कुछ घायलाें का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुछ घायलाें काे प्राथमिक उपचार के लिए घर वापस भेज दिया गया है। सदर अस्पताल में भर्ती घायलाें में लागाे बिरूली, बसंत पांडेय, राजू निषाद, राजू बानरा, शिवशंकर मुंडा, शंकर मुंडा, कृषणा, राहुल सावैयां, दीपक गुप्ता, शिव कुमार, रवि गाेप, राकेश चंद्र मुंडा, विजय बानरा, असीम बेहरा, अरविंद कुजूर, बेरगा मछुवा, माेतीलाल मछुवा, तुराम कुदादा, लखन पुरती, अमन राम, घनश्याम बिरूवा, गगन आदि शामिल हैं।

राधेश्याम बस के धक्के से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, रेफर


बंदगांव| चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75(ई) राजापारम के समीप राधेश्याम बस के धक्के से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक राजापारम गांव निवासी सोमनाथ पुरती अपने ढ़ाई वर्षीय पुत्र राज पुरती को लेकर डोमगोड़ा साप्ताहिक हाट बाजार आया था। इस दौरान तेज रफ्तार से चक्रधरपुर की ओर से रांची जा रही राधेश्याम बस ने दोनों को धक्का मार दिया। धक्के से पिता सोमनाथ का सिर फट गया। जबकि पुत्र का बायां हाथ गंभीर जख्म हो गया। दोनों घायलों को गांव के ही मार्टिन हेंब्रम, सोनाराम हेंब्रम, श्रीकांत बोदरा ने अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर सादर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला पुलिस ने राधेश्याम बस को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।

हाईस्पीड वाहन के धक्के से युवक घायल, स्थिति गंभीर


बुधवार काे चाईबासा-खरसावां मेनराेड में अज्ञात वाहन के धक्के से लाेहरदा निवासी 25 वर्षीय युवक बहादुर गाेप गंभीर रूप से जख्मी हाे गया है। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्साें पर गंभीर चाेटें लगी है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अाराहासा गांव के समीप सड़क किनारे वह जख्मी हालत में पड़ा हुअा था। बारिश से भींग जाने के कारण ठंड से ठिठुर रहा था। राहगीराें की नजर इसपर पड़ी ताे 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस काे बुलाया अाैर उसे सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर पाकर उसके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों की उसकी गंभीर स्थिति काे देखते हुए उचित इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बहादुर गाेप एक सप्ताह पहले ही मजदूरी कर गुजरात से लाैटा है। बुधवार काे वह अपने दाेस्त से मिलने टकुरागुटू गांव गया था। वहां से अपनी स्कूटी से लाैटने के क्रम में अाराहासा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर गिर पड़ा। उसके सिर व पैर समेत शरीर के अन्य हिस्साें में गंभीर चाेट लगने के कारण घटना स्थल पर ही बरसात में भींगता हुअा पड़ा रहा। स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे जमशेदपुर ले गए।

काे देखते हुए उचित इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया ताे कुछ घायलाें का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुछ घायलाें काे प्राथमिक उपचार के लिए घर वापस भेज दिया गया है। सदर अस्पताल में भर्ती घायलाें में लागाे बिरूली, बसंत पांडेय, राजू निषाद, राजू बानरा, शिवशंकर मुंडा, शंकर मुंडा, कृषणा, राहुल सावैयां, दीपक गुप्ता, शिव कुमार, रवि गाेप, राकेश चंद्र मुंडा, विजय बानरा, असीम बेहरा, अरविंद कुजूर, बेरगा मछुवा, माेतीलाल मछुवा, तुराम कुदादा, लखन पुरती, अमन राम, घनश्याम बिरूवा, गगन आदि शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...