मनोहरपुर में दो दिन में 26 मिमी बरसे बादल
मनोहरपुर | मौसम के बदले हुए मिजाज का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। यहां कमोबेश दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं बीती रात भी यहां बारिश हुई है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यहां दो दिनों में कुल 26 मिमी बारिश हुई है। खासकर गुरुवार को यहां काफी देर तक मूसलाधार बारिश हुई। इधर, शनिवार को भी मनोहरपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।