- Hindi News
- National
- Chaibasa News 26 People Donated Blood On 81st Anniversary Of Sarpf 174 Battalion
सीअारपीएफ 174 बटालियन की 81वीं वर्षगांठ पर 26 लोगों ने किया रक्तदान
चाईबासा| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 174 बटालियन के 81वें वर्षगांठ पर चाईबासा मुख्यालय में रक्तदान शिविर का अायाेजन हुअा। शिविर का उद्घाटन बटालियन के कमांडेंट डा. प्रेमचंद ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर सदर अस्पताल के सहयाेग से संपन्न हुअा। माैके पर कमांडेंट ने बताया कि विशेष ताैर पर थैलेसिमिया सकिकेल सेल एनिमिया से पीड़ित बच्चाें के लिए यह रक्त दान समर्पित है। शिविर में कमांडेंट डा. प्रेमचंद के अलावा उपकमांडेंट संजय कुमार, विकास श्रीवास्तव, चिकित्सा पदाधिकारी राजीव शशिकांत टाेप्पाे समेत अधीनस्थ अधिकारी व जवानाें के साथ रेहत फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक सिंह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने के किसी भी व्यक्ति की जिंदगी काे बचाया जा सकता है। एक स्वस्थ शरीर के इंसान में लगभग 10 यूनिट रक्त हाेता है। जिसमें वह 1 यूनिट रक्त आराम से दान कर सकता है।