पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News 3 Youths Were Drinking In The Mud House The Wall Collapsed Outperform 1

कच्चे मकान में हड़िया पी रहे थे 3 युवक, दीवार ढही; 1 की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा | सदर थाना क्षेत्र के मेरीटोला में एक कच्चे मकान के पास हंडिया पीने के लिए बैठना तीन युवकों के लिए महंगा पड़ गया। हंडिया पीने के दाैरान मकान की दीवार गिर जाने से 22 वर्षीय ऋषभ कारवा की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी कृष्णा कारवा अाैर दुर्गा कारवा गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्णा का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। तीनाें युवक गाड़ीखाना के रहने वाले हैं। घायलों के अनुसार, तीनों रविवार सुबह करीब 8 बजे मजदूरी करने के लिए अपने घर से निकले थे। मेरीटाेला में वे हड़िया पी रहे थे। इसी क्रम में घर की दीवार गिर गई। मलबे में ऋषभ कारवा दब गया। स्थानीय लाेगाें की मदद से मलबा हटाया गया। तबतक ऋषभ की माैत हाे चुकी थी। घायलाें का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
खबरें और भी हैं...