आवासीय विद्यालयों में 3412 ने दी प्रवेश परीक्षा
सरायकेला| समेकित जनजाति विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के तत्वाधान जिले के एकलव्य मॉडल विद्यालय, आश्रम विद्यालय एवं आवासीय विद्यालय की कक्षा 6, 7 एवं 8 में प्रवेश के लिए जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा ली गई। इस प्रकार कुल 3412 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 157 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह जानकारी केन्द्राधीक्षक वासुदेव राम ने दी।