शेयर बाजार में 4714 अंकों की बड़ी रिकवरी
मुंबई | भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को दो बातें पहली बार दिखने को मिलीं। पहली-अभूतपूर्व रिकवरी, दूसरी- सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव। सुबह बाजार खुलते ही कोरोना के खौफ से बीएएसई का सेंसेक्स 2,534 अंक तक गिरा। इसलिए 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगाकर ट्रेडिंग रोक दी गई। 45 मिनट बाद दोबारा ट्रेडिंग शुरू होते ही सेंसेक्स 3,600 अंक तक लुढ़क गया। फिर अचानक रिकवरी शुरू हुई।सेंसेक्स दो घंटे में ही 34,769 तक चढ़ गया। -विस्तृत बाजार पेज