पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News 551 Women Took A Seven Km Padyatra With Kalash And Brought Holy Water From Kharkai River

551 कलश के साथ महिलाओं ने सात किमी पदयात्रा कर खरकई नदी से लाया पवित्र जल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भव्य कलश यात्रा के साथ टिऊनियाँ गांव में ग्यारह दिवसीय श्री श्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार काे हुअा। इससे पूर्व महिलाओं और युवतियां साध्वी परिधान में सरायकेला के मांजना घाट पहुंची। जहां स्नान-ध्यान कर इस्ट देवता का आह्वान करते हुए खरकाई नदी से कलशों में पवित्र जल भरा और सिर पर कलश रखकर पैदल यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ शुरू किए गए कलश यात्रा के दौरान हरेनाम, हरेनाम हरेनामैव केवलम के जयकारे लगते रहे। मुख्य बाजार क्षेत्र से निकली कलश यात्रा मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए तकरीबन सात किलोमीटर की पैदल चलकर कलश यात्रा टिऊनियाँ के कार्यक्रम स्थल पहुंची।

ग्यारह पुजारियों के दल राम ठाकुर, गोपबंधु दास गोस्वामी, मनोहर दास गोस्वामी, नगेंद्र दास गोस्वामी, कमल लोचन दास गोस्वामी, चैतन दास गोस्वामी, श्यामसुंदर गोस्वामी एवं वासुदेव गोस्वामी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई गई। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी सहित आसपास के गांव के भक्त ग्रामीण एवं आयोजक श्री श्री हरि संकीर्तन समिति टिऊनियाँ के सभी सदस्य मौजूद रहें।

कुचाई के चोपरडीह में आदिवासी समाज ने मनाया बाहा पोरोब

खरसावां | शनिवार काे कुचाई प्रखंड के चोपरडीह में धूमधाम से वाहा पोरोब मनाया गया। आदिवासी समाज के लोगों ने सरना-स्थल पर एकजूट होकर परंपरागत ढंग से साल वृक्ष की पूजा की। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की। वही मांदर की थाप पर समाज के युवक व युवतियों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख करम सिंह मुंड़ा, आदिवासी सरना समिति के अध्यक्ष फागु मुंड़ा, बंसत कुमार आदि समाज के लोग उपस्थित थे।


24 मार्च को धुलोट एवं प्रसाद वितरण के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम का होगा समापन

गंधाधिवास के साथ महायज्ञ शुरू

पुजारियों के दल द्वारा देर शाम गंधाधिवास पूजा अर्चना करते हुए इष्ट देवी देवताओं का आह्वान किया गया। जिसके बाद भक्तों की उपस्थिति में श्री श्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के सफल और फलीभूत होने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

आज से हरि संकीर्तन का शुभारंभ

रविवार की प्रातः पूजा अर्चना के साथ अखंड हरिनाम महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कुल 54 हरि संकीर्तन मंडलियां आगामी 23 मार्च तक अखंड हरि नाम संकीर्तन करेंगी। 24 मार्च को धुलोट एवं प्रसाद वितरण तथा कलश विसर्जन के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां।

कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ शामिल भक्तगण।
खबरें और भी हैं...