पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाईबासा में मनी राेटरी की 60वीं वर्षगांठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा | राेटरी क्लब स्थापना के साैं वे वर्ष अाैर रोटरी क्लब चाईबासा के साठवीं वर्षगांठ पर चाईबासा में कार्यक्रम अायाेजित हुअा। चाईबासा राेटरी क्लब की शुरुआत 1961 में हुई थी। वर्षगांठ पर अायाेजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कवि, विशिष्ट अतिथि पूर्व रोटरी गवर्नर डा आर भरत, विषिष्ठ अतिथि पूर्व रोटरी गवर्नर रोनाल्ड डीकोस्टा, रोटरी अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं रोटरी सचिव रितेश मुंधड़ा के द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। माैके पर जिले के मुख्य न्यायाधीश मनोरंजन कवि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि रोटरी द्वारा समाज हित एवं जन हित में किए जा रहे कार्य कर रही है।
खबरें और भी हैं...