- Hindi News
- National
- Chaibasa News 6232 Candidates Enrolled And 757 Students Absent For Admission In Eklavya Residential Ashram
एकलव्य आवासीय आश्रम में प्रवेश नामांकन काे 6232 परीक्षार्थी उपस्थित और 757 छात्र अनुपस्थित
चाईबासा| अावासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए रविवार काे प्रवेश परीक्षा अायाेजित की गई। इसमें शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एकलव्य, आवासीय एवं आश्रम विद्यालयों में वर्ग 6, 7 व 8वीं में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा में 89.17% विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल हुए। इसके लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में शामिल हाेने के लिए कुल 6989 परीक्षार्थियों ने अपना आवेदन दिया था। इसमें से कुल 6232 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 757 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वर्ग 6 के लिए 3645 परीक्षार्थियों में 3162 परीक्षार्थी, वर्ग 7 के लिए कुल 1771 में 1586 परीक्षार्थी एवं वर्ग 8 के लिए 1573 परीक्षार्थियों में से 1466 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुदूर प्रखंडों में परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने में जिला और प्रखंड प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई। यह जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने दी।