ईस्टर आज, जी उठेंगे प्रभु यीशु
ईसाई समुदाय रविवार को ईस्टर पर्व मनाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। परमपिता परमेश्वर पुत्र यीशु मसीह के जी उठने...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:15 AM IST
ईसाई समुदाय रविवार को ईस्टर पर्व मनाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। परमपिता परमेश्वर पुत्र यीशु मसीह के जी उठने के रूप में ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कब्रों की साफ-सफाई और रंगा-पुताई कर ली गई है। घरों की सजावट भी की गई है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के दिन मानव जाति के कल्याण के लिए निर्दोष रहने के बावजूद प्रभु ईसा मसीह को कठोर यातनाएं दी गई और सूली पर चढ़ा दिया गया। दो दिन बाद पुन: प्रभु ईसा मसीह जी उठते हैं। ईस्टर पर्व प्रभु ईसा मसीह के पुन: कब्र से जी उठने की खुशी में मनाया जाता है। मान्यता है कि जगत के कल्याण के लिए प्रभु ईसा मसीह का पुन: आगमन हुआ। इस दिन सुबह मसीही समुदाय द्वारा कब्रों में अपने परिजनों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। पुष्पमाला चढ़ाए जाएंगे और मोमबत्ती जलाई जाएगी। कब्रों में विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद गिरजाघरों में भी प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके साथ ही ईस्टर पर्व के साथ मसीहियों का महाउपवास काल समाप्त हो जाएगा। तैयारी स्वरूप सभी कब्रिस्तानों में मसीहियों ने सफाई व रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Chaibasa News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: ईस्टर आज, जी उठेंगे प्रभु यीशु
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)