कब्रिस्तान में नमाज़ पढ़ने के लिए बनेगा शेड
चक्रधरपुर |नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित बांग्लाटांडा के कब्रिस्तान में जनाजा नमाज़ पढ़ने के लिए शेड का निर्माण होगा। उक्त बातें नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह शनिवार को कब्रिस्तान में स्थल निरीक्षण के दौरान लोगों को कही। उनके साथ जेई राजेश कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। जहां पर समाज के लोगों ने शेड निर्माण करने के लिए नगर परिषद के जेई को जगह चिन्हित किया और नापी भी किया। अध्यक्ष साह ने कहा कि कब्रिस्तान में जनाजा नवाज पढ़ने के लिए लगभग 15 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण होगा। मौके पर वार्ड के मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद सलीम, कमाल अख्तर, मो प्रींस, मो नूरी आदि मौजूद थे।