आनंदपुर: पेंशन शिविर में 28 आवेदन जमा
आनंदपुर। शनिवार को झाड़बेड़ा पंचायत भवन परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एंव विकलांग पेंशन आवेदन जमा लेने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर लगभग 28 की संख्या में लाभुकों ने आवेदन जमा किया। मुखिया दिलबर खाखा ने जानकारी देते हुए बताया स्टॉल लगाकर लाभुकों का आवेदन जमा लिया गया। पेंशनधारियों द्वारा दिए गए आवेदनों की स्वीकृति ऑफ लाइन प्रखंड कार्यालय से ही होगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो, पंचायत सचिव इलियाजर हेस्सा समद आदि मौजूद थे।