मिशन ऑफ एलोहिम स्कूल में मनाया गया एनुअल स्पोर्ट्स डे
खरसावां में संचालित मिशन आॅफ एलोहिम अंग्रेजी स्कूल में शनिवार को एनुवल स्पोर्ट्स डे 2020 का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मुकेश मछुवा ने दीप जलाकर किया। उन्हाेंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन के बिना शिक्षा की कल्पना संभव नही है। इस दौरान मुख्य रूप से डीएसए सचिव मो. दिलदार, स्कूल के निदेशक फूलचंद महतो, उपनिदेशक पंकज कुमार महतो, मो. शोहेब, अनूप सिंहदेव, सेवानिवृत शिक्षक जयशंकर नंद, मो. राजा, सुधा महतो आदि मौजूद थे।