संतुलित भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक- साधना चौधरी
बाल विकास परियोजना कार्यालय और सेंटर फॉर केटेलाईजिंग चेंज संस्था द्वारा गुदड़ी के लोढाई में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, किशोरों, पुरुष व महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, पोषण के बारे में जानकारी दिया गया।
सीडीपीओ साधना चौधरी ने मौके पर कहा कि संतुलित भोजन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। हमें हरे साग-सब्जी, मौसमी फल, आयोडीन नमक आदि सेवन करना जरूरी है।
सेंटर फॉर केटेलाईजिंग चेंज संस्था के प्रखण्ड समन्वयक गनेश चंद्र बोदरा ने भी कार्यक्रम में कहा कि जैसे खावे अन्न, वैसे बने तन अर्थात हमलोग जैसे खाना खाएंगे वैसे हमारे शरीर
का विकास होगा। मौके पर सेंटर फॉर केटेलाईजिंग चेंज संस्था के दीपक हेंब्रम, गुदड़ी क्लस्टर कॉर्डिनेटर कुशल मुंडा, आंगनबाड़ी, सहिया आदि मौजूद थे।
पोकुवाबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस
चक्रधरपुर |शनिवार को गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र टू में पोषण पाल दिवस मनाया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रुप में मुखिया पोंडेराम सामड उपस्थित थे। उनके हाथों गोद भोराय रश्म किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषाहार लेने को कहा। मौके पर सेविका, सहायिका, सहिया समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।
खाना खाएंगे वैसे हमारे शरीर
का विकास होगा। मौके पर सेंटर फॉर केटेलाईजिंग चेंज संस्था के दीपक हेंब्रम, गुदड़ी क्लस्टर कॉर्डिनेटर कुशल मुंडा, आंगनबाड़ी, सहिया आदि मौजूद थे।
लोढाई में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली।