- Hindi News
- National
- Bandgaw News Bandgaon A Young Man Was Crushed To Death In The Chandoposi Forest
बंदगांव : चांदोपोसी के जंगल में एक युवक को पत्थर से कुचल कर किया हत्या
बंदगांव थाना से 7 किलोमीटर दूर चांदोपोसी के जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया। युवक के िसर को बड़े पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस अनुसंधान कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक जेना पूर्ति (20) कांडेयोंग गांव का रहने वाला था। वह बुधवार से लापता था। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो गई थी। और वह अकेला ही अपने घर में रहता था। परिवार में कोई सदस्य नहीं होने के कारण उसकी खोज नहीं की गई। रविवार को जेना का शव चांदोपोसी के जंगल से बरामद किया गया।
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार 4 लोग जख्मी
चाईबासा| ट्रैक्टर के धक्के से बाइक पर सवार 2 वर्षीय बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गए हैं। सभी लोग एक बाइक पर सवार हाेकर मागे पर्व मनाने के लिए असुरा गांव जा रहे थे।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डाेंकासाई तिरिलबासा गांव के पास ट्रैक्टर से टकराकर गिर पड़े। इस हादसे में सभी लागे घायल हाे गए। सभी घायलाें काे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के लिए उचित इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया है। घायलाें में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डाेंकासाई गांव के टाेला तिरिलबासा निवासी 21 वर्षीय सतीश देवगम, उसकी बहन 16 वर्षीय सानवी देवगम, उसकी भाभी अगस्ती गाेडसाेरा समेत 2 वर्षीय बच्चा शामिल है। इसमें से सतीश अाैर उसकी बहन सानवी का पैर फ्रैक्टर कर गया। हादसे में सतीश देवगम की भाभी अगस्ती व उसका 2 वर्षीय बेटा काे सिर, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्साें में चाेटें अाई है। सभी लागे एक बाइक पर सवार हाेकर मागे पर्व मनाने के लिए झींकपानी के असुरा गांव जा रहे थे। इसी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में अा गए।
बाइक सवारों ने राहगीर की ली जान, अस्पताल से फरार
चाईबासा| शहर के रेडियो स्टेशन के समीप शनिवार की देर रात काे हाईस्पीड बाइक केटीएम पर सवार दाे युवकाें ने एक 65 साल के बुजुर्ग राकेश केसरी काे ठाेकर मारकर जान ले ली। इस घटना काे अंजाम देने के बाद केटीएम बाइक पर सवार दाेनाें युवक एंबुलेंस से सदर अस्पताल भी पहुंचे,लेकिन रविवार की सुबह अस्पताल के बेड से दाेनाें फरार हाे गये। इस मामले में मुफ्फसिल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं घटना काे अंजाम देनेवाले दाेनाें युवकाें का नाम पत्ता कर ली है। दाेनाें युवकाें मे एक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरकेला गांव निवासी मधु लाल सामड अाैर दूसरा केरकेट्टा गांव राेशन गाेप है। दाेनाें घटना के वक्त नशे में थे। दाेनाें काे 108 एंबुलेंस ने सदर अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल के रजिस्टर में दाेनाें का नाम दर्ज है। हाेली काे लेकर पुलिस प्रशासन ने दावा किया था कि हाईस्पीड बाइकर्स काे राेका जायेगा। लेकिन हाेली से पहले ही हाईस्पीड बाइकर्स के कारण एक की माैत हाे गयी है।
केटीएम चालक के उपर मामला दर्ज किया गया है। उन दाेनाें युवकाें की पहचान हाे गयी है जाे घटना के वक्त बाइक चला रहे थे। दाेनाें काे जल्द गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी की जा रही है। अमर पांडेय, एसडीपीअाे, सदर चाईबासा
चाईबासा रेडियो स्टेशन के समीप शनिवार देर रात हाईस्पीड बाइक से हादसा