- Hindi News
- National
- Chaibasa News Better Prospects For Bamboo In Kalhan Can Earn Up To 90000 Dr Animesh
काेल्हान में बांस के लिए बेहतर संभावनाएं ~90000 तक कमा सकते हैं : डॉ अनिमेष
राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक डा. अनिमेष सिन्हा ने कहा कि कोल्हान बांस के लिए बहुत अच्छा क्षेत्र है। खास कर पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया, बांसदा, मानुषगुड़ा व पश्चिम सिंहभूम के हाटगम्हरिया, कुमारडुंगी, मझगांव क्षेत्र बहुत ही उपयोगी है। केन्द्र सरकार की ओर से बांस मिशन की शुरुआत की गई है। यह लोगों के लिए जीविकोपार्जन के लिए के लिए बहुत ही बेहतर व्यवसाय के रुप में अपना सकते हैं। इसमें ग्रामीण को लघु और कुटीर उद्योग में काफी बढ़ावा मिलेगा। एक बांस 25 से 30 साल तक लोगों को फायदा देते रहेगा। बांस को लगाने और काटने का तरीका बेहतर किया जाये। बांस के हाई टेक एवं लघु पौधशाला तैयार करने का तरीका सीखना होगा। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले बांस के पौधे को रोपने की विधि के बारे भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई है। बांस का उत्पाद तैयार करने के बाद बांस बाजार की स्थापना के बारे भी सरकार तैयारी कर रही है। क्षेत्र में बांस की उत्पादकता के अनुसार बाजार वन विभाग
देगी। एक किसान अच्छे रुप से खेती कर ले तो बांस से ही वह सालाना 80 से 90 हजार रुपये कमा सकते हैं। मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक विश्वनाथ शाह, जयंत होरो, डीएफअाे रजनीश, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय बांस मिशन की अायाेजित कार्यशाला में मौजूद लोग।