स्कूटी-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
सरायकेला| सरायकेला-चाईबासा सड़क मार्ग में थोलको गांव के पास बीती रात बाइक व स्कूटी के सीधी टक्कर से बाइक सवार चक्रधरपुर दंदासाही निवासी कमल कृष्ण दास घायल हो गये। घायल कमल कृष्ण को स्थानीय लोगों की सहायता से ऐंबुलेंस के सहारे सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद स्कूटी सवार बाद फरार हो गये।