पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मझगांव| मझगांव प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की सुनवाई हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र किंडाे की अध्यक्षता में शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समिति व कोषाध्यक्ष के साथ बैठक हुई। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2019-20 को मझगांव प्रखंड में अंकेक्षण कार्य के दौरान त्रुटि पाए जाने वाले विद्यालयों का पुन: अंकेक्षण हेतु कार्यशाला में बुलाया गया तथा निराकरण कर चर्चा की गई। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र किंडो ने स्कूल के कुल बच्चों की जानकारी, नामांकित संख्या, दीवाल लेखन, ऐम्बुलेंस, जिला चिकित्सा पदाधिकारी का नम्बर, स्कूल विकास फंड की जानकारी, बिल भाउचर, मुआवजा पंजी, मेन्यू आधार भोजन की व्यवस्था आदि पर विस्तृत जानकारी ली। मौके पर पोंडा देवगम, आदिल अन्सारी, विजय दास, हीरेन नायक आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...