पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएए, एनअारसी आदिवासियों के लिए घातक: गणेश पिंगुवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा । मानकी मुंडा कोल्हान संघ केंद्रीय समिति की मासिक बैठक मानकी मुंडा रेस्ट हाउस में अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुआ की अध्यक्षता में संपन्न की गई। इसमें विशेष रूप से वर्तमान की ज्वलंत मुद्दा सीएए, एनपीआर और एनआरसी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

जोहार के रमेश जेराई ने बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि आज सीएए, एनपीआर और एनआरसी से सबसे ज्यादा नुकसान पांचवां अनुसूचित क्षेत्र के आदिवासियों को होगा इस तरह से हमारे कस्टमरी लाॅ प्रभावित हो जाएगा और आदिवासियों की अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगी। इसीलिए इसकी सही जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना होगा गणेश पाठ पिंगुआ ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मुंडा मानकी अपने अपने गांव में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम करें और इसका प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजे ताकि केरल और बंगाल सरकार की तरह झारखंड सरकार भी इस पर रोक लगाने का काम करें। इस मौके पर सिंगराय बोदरा, शत्रुघ्न कुंकल, दूधनाथ तियू, जोहान भुंइया, सुधीर बिरुली आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए इसके अलावा काफी संख्या में मानकी मुंडा, डाकुआ और बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...