पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News Celebration Of International Women39s Day In Simla Kharsawan Guests Emphasize On Women Empowerment

खरसावां के सिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजन, अतिथियों ने नारी सशक्तीकरण पर दिया जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरसावां के सिमला स्थित लोकहित संस्था प्रशिक्षण केन्द्र में गुरुवार को जिला लोक समिति सरायकेला-खरसावां एवं लोकहित संस्था सिमला के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सम्मेनल का शुभारंभ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित चामी मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्घांजलि अर्पित कर किया। मौके पर मुर्मू ने कहा शराबबंदी के लिए सोच और मानसिकता बदलने की जरूरत है। इसमें महिलाएं विशेष कर अपनी सोच बदलने के लिए प्रयासरत रहंे। कड़ी मेहनत और लगन से प्रयास करंे सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। नारी सशक्तिकरण सिर्फ शहरी क्षेत्रों के लिए ही नही, बल्कि सुदूर कस्बों और गांवों में भी होना चाहिए। जहां हमारे समाज में महिलाओं की आवाज को जोर से और स्पष्ट रूप से सुना जाना चाहिए। इस दौरान आदिवासी उच्च विद्यालय टोकलो के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुती दी। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर किता और भोडारीसाइर्, मध्य विद्यालय सिमला के छात्र-छात्राओं ने रंगा रंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर महिलाओं की वाह वाही लूटी।

खबरें और भी हैं...